देश

Satyendra Jain Video: ‘सत्येंद्र का दरबार’- मसाज के बाद अब बीजेपी ने शेयर किया तिहाड़ में बंद केजरीवाल के मंत्री का एक और वीडियो

Satyendra Jain: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सतेन्द्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है. इससे पहले भी सत्येन्द्र जैन के दो वीडियो आ चुके हैं जिसमे वो एक नाबालिग से रेप के आरोप में बंद कैदी रिंकू से मसाज लेते नजर आये थे. जबकि, दूसरे वीडियो में स्पेशल भोजन करते नजर आए थे. इन वीडियो के आने के बाद दिल्ली में राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच, एक वीडियो शनिवार को सामने आया.

वीडियो शेयर करते हुए भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया कि मीडिया द्वारा एक और वीडियो सामने लाया गया है. इस बार सत्येन्द्र के दरबार में जेल सुपरिटेंडेंट हैं जिनको सस्पेंड कर दिया गया है.उन्होंने कहा, ‘नाबालिग से बलात्कार के आरोपी से मसाज लेने और नवाबी खाने के बाद अब ये सामने आया है. ये आम आदमी पार्टी के करप्शन की मसाज थेरेपी है लेकिन केजरीवाल जी इसका भी बचाव करेंगे,क्या वे सत्येन्द्र जैन को बर्खास्त करेंगे?’

इस नए वीडियो में सत्येन्द्र जैन कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं तभी जेल सुपरिटेंडेट अजित कुमार मंत्री के बैरक में दाखिल होते हैं. हालांकि, अजित कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO वायरल, जेल के अंदर खाते दिखे स्पेशल खाना, बीजेपी बोली- ये जेल नहीं रिसॉर्ट है

बीजेपी ने प्रेस कॉ़न्फ्रेंस कर साधा निशाना

इसके बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘अगर किसी कैदी से मिलने जेल सुपरीटेंडेंट जाए तो वह खड़ा होता है और एक उनके बीच में प्रोटोकॉल होता है मगर सत्येंद्र जैन आज भी दिल्ली के मंत्री पद पर बैठे हुए हैं इसलिए जेल का सुपरिटेंडेंट आज भी उनकी हाजिरी भरता है.’

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, ‘सत्येंद्र जैन के वकील कह रहे हैं उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह खाना नहीं खा रहे इसलिए उनका 28 किलो वजन कम हो गया पर उनका वजन घट नहीं रहा बल्कि बढ़ रहा है.’ इससे पहले भी ईडी ने ये आरोप लगाया था कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सत्येन्द्र जैन को वीआईपी सुविधाएं मिल रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

2 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

3 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

4 hours ago