देश

Gujarat: दूसरी बार गुजरात की कमान संभालेंगे भूपेंद्र पटेल, सुर्खियों से दूर रह बीजेपी को दिलाई रिकॉर्डतोड़ जीत

Gujarat: गुजरात में नेता विधायक दल चुने जाने के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. जिसमें भूपेंद्र पटेल को फिर से नेता विधायक चुना गया. यानी भूपेंद्र पटेल ही फिर गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे. नेता विधायक दल चुने के जाने के बाद संभावना है कि आज भूपेंद्र पटेल गुजरात (Gujarat) के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. तो वहीं, 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ. इस बैठक में भाजपा विधायक कनु देसाई ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था. इस बैठक में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री बतौर निरीक्षक शामिल हुए थे.

आज शाम दिल्ली आ सकते हैं भूपेंद्र और पाटिल

सूत्रों का कहना है कि आज शाम 4 बजे भूपेंद्र पटेल, सीआर पाटिल के साथ दिल्ली आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी और संगठन के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रण देंगे. साथ ही मंत्रिमंडल में किन-किन चेहरों को शामिल करना है इस बार पर भी चर्चा की जाएगी. इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व मंत्रिमंडल पर फाइनल मुहर लगाएगा.

सरल और साधारण दिखते हैं भूपेंद्र पटेल- मुकेश

वहीं, बीजेपी नेता मुकेश दीक्षित ने कहा कि भूपेंद्र पटेल बुहत ही सरल और साधारण दिखते हैं, लेकिन उनके निर्णय लेने की शक्ति असाधारण है. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल की लो वर्किंग स्टाइल और एबिलिटी की वजह से बीजेपी को एंटी-इनकमबेंसी को खत्म करने में चुनाव में मदद की. साथ ही कई नए चेहरों को भी चुनाव में मौका दिया, जिससे फायदा मिला.

ये भी पढ़ें : Gujarat Election Results: जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया- गुजरात की प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी

12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

बीजेपी ने ये साफ कर दिया कि पार्टी भूपेंद्र पटेल पर भरोसा आगे भी कायम रहने वाला है. राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनका शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

5 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

12 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

43 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago