'दृश्यम 2'
Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है. ‘दृश्यम 2’ को रिलीज हुए 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में अब भी अच्छी स्पीड पकड़े हुए है. ऐसे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. दुनियाभर में तो ‘दृश्यम 2’ 300 करोड़ कमाने करीब पहुंच रही है. इसके साथ ही ‘दृश्यम 2’ इस साल की चौथी सबसे हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म के 22वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है तो आइए नजर डालते हैं. इसके तीसरे हफ्ते की शुरुआती कमाई पर.
18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अभिषेक पाठक की इस फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद शनिवार को ये आंकड़ा बढ़कर पहुंच गया 21.59 करोड़ के पास. जैसा की उम्मीद थी तीसरे दिन फिल्म को संडे का पूरा फायदा मिला और इसकी कमाई पहुंच गई 27.17 करोड़ का पास.
वर्ष 2015 में आई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ के रीमेक के रूप में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने पूरी दुनिया में शानदार कमाई की है. ‘दृश्यम 2’ ने पहले दिन 15.38 करोड़ से खाता खोला था. जिसके बाद इसने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई घटकर 58.82 करोड़ रह हई और तीसरे हफ्ते में तो 32.82 करोड़ का बिजनेस किया. अब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. फिल्म ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार को 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसे मिलाकर कुल कलेक्शन 198.40 करोड़ के पार पहुंच गया.
ये भई पढ़ें- KBC 14: पत्नी-बहू और बेटी को क्या गिफ्ट देना चाहते हैं Amitabh Bachchan? बिग बी ने किया खुलासा
बता दें कि दृश्यम 2 ने ग्लोबली 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दृश्यम 2 इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की लिस्ट में टॉप 5 में शुमार हो गई है. फिल्म इस साल की तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इस साल रिजील हुई बड़ी फिल्मों ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में आरआरआर (38.20 cr) केजीएफ (49.14 cr) द कश्मीर फाइल्स (30.95cr) ब्रह्मास्त्र (26.76 cr) अच्छी कमाई की. इसी के साथ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को पछाड़ कर दृश्यम 2 ने 32.82 करोड़ की कमाई की है. ‘दृश्यम 2’ के कलेक्शन से अजय देवगन ने अपनी ही फिल्म ‘तान्हाजी’ को मात दे दी है.
Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…