देश

Indo-Pak Border पर कच्छ से हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी, 13 जनवरी को भी एक शख्स हरामी नाले पर पकड़ा गया था

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा. यह गिरफ्तारी तब हुई जब बीएसएफ के जवानों ने सीमा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों को महसूस किया और इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया.

यह घटना उस समय हुई जब देश में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था को और भी सख्त किया गया था. चौकसी और सतर्कता के कारण बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा. पकड़े गए इस घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जिले के निवासी खावर के रूप में हुई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. बीएसएफ के जवान फिलहाल उससे पूछताछ कर रहे हैं.

इससे पहले, 13 जनवरी को बीएसएफ के जवानों ने हरामी नाले से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था. यह शख्स अंतर्राष्ट्रीय सीमा को लांघकर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद से ही गणतंत्र दिवस को देखते हुए बीएसएफ ने क्षेत्र में सर्तकता बढ़ा दी थी.

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान सीमा संवेदनशील इलाका है, जहां से अक्सर घुसपैठ की कोशिश होती रहती है. घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां ​​भी लगातार अलर्ट पर हैं. सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर गश्त बढ़ा दी है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago