Uttarakhand Firing News: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में आज विधायक उमेश कुमार और भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच गैंगवार जैसा माहौल बन गया. विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. दिन-दहाड़े गोलियां चलने से इलाका गूंजने लगा.
संवाद सूत्रों ने बताया कि 2 दिन से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग चल रही थी. आज तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हमला हो गया.
उमेश कुमार के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों संग गोलियां बरसाईं. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें लोग बंदूकें चलाते दिख रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने बताया कि यह घटना रुड़की से निर्दलीय खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय की है. विधायक के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग हुई है. फायरिंग में तीन युवकों के घायल होने की सूचना है.
उमेश कुमार के समर्थकों ने कहा कि वे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं.
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…