गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने पीएम मोदी से अलग-अलग भेंट की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
सीएमओ गुजरात ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की और राज्य की औद्योगिक और सामाजिक विकास यात्रा को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के संबंध में प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक कल्याणकारी योजना में जनसामान्य के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने संतृप्ति के दृष्टिकोण के साथ केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री से परामर्श कर मार्गदर्शन प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की नीतियां भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में कर रहीं मदद: किसान
वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इससे पहले लद्दाख के उप राज्यपाल नियुक्त होने पर कविंदर गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया था. उन्होंने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया और कहा कि उनका प्रयास लद्दाख की जनता की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का होगा.
उन्होंने कहा था कि लद्दाख में मैंने कुछ समय व्यतीत किया है और मुझे मालूम है कि वहां लोगों के सामने क्या चुनौतियां हैं. हालांकि, वह समय काफी नहीं था. अब मुझे एलजी के तौर पर काम करने का अवसर मिला है तो यकीनन मैं वहां की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करूंगा. मैं पीएम मोदी के विजन ‘सबका साथ सबका विकास’ के तर्ज पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का भरसक प्रयास करूंगा.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पीएम किसान योजना विश्व की सबसे बड़ी डीबीटी योजना बनी: सीएम भूपेंद्र पटेल
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…