देश

Gandhinagar Accident: गुजरात के गांधीनगर में हिट एंड रन : नशे में धुत ड्राइवर ने लोगों को कुचला, चार की मौत

Gandhinagar Accident: गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार (25 जुलाई) को हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.

यह हादसा शुक्रवार सुबह रांदेसन इलाके में सर्विस रोड पर हुआ. बताया जा रहा है कि नशे में धुत कार चालक ने अचानक पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया. पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी.

इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पता चला है कि कार हितेश विनुभाई पटेल के नाम पर रजिस्टर्ड है.

घायलों का इलाज जारी, एफएसएल टीम मौके पर

गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम हितेश विनुभाई पटेल है. शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी हितेश पटेल को ओवरस्पीडिंग करते देखा गया. उसने अपनी कार से कई लोगों को टक्कर मारी थी. घायलों का इलाज जारी है और एफएसएल टीम मौके पर है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: झालावाड़ में बड़ा हादसा, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, करीब 50 बच्चे मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने आगे कहा, “यह एक दुखद घटना है. नशे में गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ. हम मामले की गहन जांच कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.” पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि गुजरात में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं. इसी साल 6 मार्च को साबरकांठा जिले में आलू से भरा ट्रक एक जीप से टकरा गया था, जिसमें तीन की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा, फरवरी में गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

3 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

3 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

20 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

34 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

57 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago