Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan: झालावाड़ में बड़ा हादसा, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, करीब 50 बच्चे मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हो गया. जिले के मनोहरथाना में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा बच्चे मलबे में दब गए.

School

स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा.

राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हो गया. जिले के मनोहरथाना में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा बच्चे मलबे में दब गए. ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि अब तक 7 बच्चों की मौत हो चुकी है. ये हादसा मनहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है.

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा- झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें.

हादसे पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताया है. उन्होंनो एक्स पर लिखा- झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital