प्रधानमंत्री पीएम मोदी और भूपेंद्रे पटेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Gujrat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हसिल करने की ओर बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजराज में कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह की तरह बिखरती हुई गई. कहां कांग्रेस ने गुजरात 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी तो इस बार कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 151 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 2 सीटों और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है.
गुजरात में बीजेपी लगातार 7वीं बार सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने वाली है. इसके साथ ही 32 साल तक बीजेपी पर जनता ने भरोसा जताया है. यहां तक 62 सालों के इतिहास में बीजेपी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली है.
बता दें गुजरात में बीजेपी 2002 से सत्ता की कुर्सी हासिल करे हुए है. बीजेपी गुजरात में नए-नए रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है. दरअसल, साल 2002 में बीजेपी को 127 सीटों पर जीत मिली थी. इस बार यह आंकड़ा 150 के करीब जाता दिख रहा है. वहीं घाटलोडिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है. वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वो कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी वोटों के अंतर से हराते हुए दिखाई दे रहें हैं.
बीजेपी अभी तक गुजरात में 150 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं बीजेपी की विपक्षी पार्टियां दूर-दूर तक दिखाई नहींं दे रही है. इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी ताल ठोक रही थी और चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल करने का भी दावा ठोक रही थी. लेकिन बीजेपी ने अपनी दोनों ही विपक्षी पार्टियों को धूल चटा दी. अभी तक कांग्रेस को 20 सीटें भी मुश्किल से मिलती हुई दिख रही हैं तो वहीं जोर-जोर से चुनाव प्रचार करने वाली आम आदमी पार्टी भी मात्र 6 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…