खेल

Team India में ‘फिटनेस घोटाला’, बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद Rohit Sharma का बड़ा आरोप!

Team India: कभी वाइट बॉल क्रिकेट की बादशाह कहने वाली टीम आज इस खेल में लाचार नजर आ रही है. करीब एक साल से ज्यादा का समय होने जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया का फ्लॉप शो जारी है. साल 2021 के बाद टीम इंडिया (Team India) को नए कोच और कप्तान का साथ मिला, फैंस ने उम्मीद लगाई कि अब सब कुछ सही होने वाला है. शुरुआत में ऐसा लगा भी मगर उसके बाद टीम इंडिया (Team India) ने बैक-टू-बैक खराब प्रदर्शन किया. पहले एशिया कप और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित ब्रिगेड ने घुटने टेक दिए. इसके बाद अब बांग्लादेश दौरे पर भी टीम इंडिया (IND vs BAN) का लचर प्रदर्शन जारी है. लगातार टीम का फ्लॉप शो देखकर अब कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा बम की तरह फूटा है. मैच के बाद उनके एक बयान ने पूरी टीम, मैनेजमेंट, BCCI और NCA को कटघड़े में ला खड़ा किया है.

टीम इंडिया में ‘फिटनेस घोटाला’

बेशक बांग्लादेश कमजोर टीम नहीं है, लेकिन उनके मुकाबले टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. फिर भी भारत ने सीरीज गंवा दी. इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? दरअसल, रोहित शर्मा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि टीम आधे-अधूरे फिट खिलाड़ियों के साथ नहीं खेल पाएगी. उनके इस बयान के बाद अब सवाल ये है कि आखिर कप्तान को कौन सा खिलाड़ी आधा-अधूरा फिट मिला? और उन्हें एशिया कप और वर्ल्ड कप गंवाने के बाद ये बात समझ में आई है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: पाकिस्तान की हार के बाद बौखलाए Shoaib Akhtar, PCB चीफ से बोले ‘ओ भाईजी चेयरमैन आप हैं’

रोहित शर्मा का पूरा बयान

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे के बाद कहा, ‘हमें एनसीए में बैठकर खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर रखने की जरूरत है. मेरा मतलब है कि निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ियों की चोट की चिंताएं हैं. हमें कोशिश करने और इसकी तह तक जाने की ज़रूरत है. मुझे नहीं पता कि यह वास्तव में क्या है. हो सकता है कि वे बहुत अधिक क्रिकेट खेल रहे हों. हमें कोशिश करने और उन लोगों पर नज़र रखने की ज़रूरत है.’ क्योंकि यह समझना महत्वपूर्ण है कि जब वे भारत के लिए खेलते हैं, तो उन्हें 100% फिट होना है.

क्या NCA की है गलती?

बेंगलुरू में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी का काम खिलाड़ियों की फिटनेस और उनके खेल के स्तर को बढ़ाना होता. अगर कोई भी खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसे NCA ही जाना होता है. एक बार खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद जब तक एनसीए ग्रीन सिग्नल नहीं देता तब खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जुड़ते. पिछले काफी समय से बुमराह, शमी और दीपक चाहर ने एनसीए में समय बिताया. उसके बाद वो टीम से भी जुड़े लेकिन एक दो मैच के बाद ही वो चोटिल हो जाते हैं. ऐसे में सवास ये उठ रहा है कि क्या NCA अपना काम सही से नहीं कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago