देश

मेहनत और ईमानदारी से बनते हैं रास्ते…गुजरात के राज्यपाल देवव्रत ने AVM-अहमदाबाद के छात्रों को दी प्रेरणा

Acharya Devvrat Speech: गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने आज अहमदाबाद के अडानी विद्या मंदिर (AVM) में छात्रों को एक बेहद प्रेरणादायक संदेश दिया. उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर वे बचपन से मेहनत करें, बुराईयों से दूर रहें और आगे बढ़ने का ठान लें, तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती.

भाषण में महान नताओं का जिक्र

राज्यपाल का स्वागत डॉ. प्रीति अडानी (चेयरपर्सन, अडानी फाउंडेशन) और श्रीमती शिलिन अडानी (ट्रस्टी) ने किया. छात्रों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया. अपने भाषण में उन्होंने अब्राहम लिंकन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान नेताओं का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे कठिन हालातों के बावजूद उन्होंने अपने चरित्र और मेहनत से दुनिया में नाम कमाया.

उन्होंने छात्रों को सादा जीवन जीने, ईमानदार रहने और ऐसे फैसलों से बचने की सलाह दी जो शर्म, डर या पछतावे का कारण बनें. उन्होंने कहा, “जो बच्चे मेहनत करते हैं और सही रास्ता चुनते हैं, उनके लिए नए दरवाज़े हमेशा खुलते हैं.”

AVM की शिक्षा प्रणाली तारीफ

राज्यपाल ने AVM की शिक्षा प्रणाली की भी खूब तारीफ की, जो गरीब और पहली पीढ़ी के छात्रों को मुफ्त शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म, खाना और ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं देती है. उन्होंने कहा कि अडानी फाउंडेशन का यह मॉडल देश के लिए मिसाल है, जो बच्चों को IIT, IIM और AIIMS जैसे बड़े संस्थानों तक पहुंचा रहा है.

कार्यक्रम AVM की ‘Changemaker Series’ का था हिस्सा

यह कार्यक्रम AVM की ‘Changemaker Series’ का हिस्सा था, जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां बच्चों को प्रेरित करने आती हैं. इससे पहले यहां निश्चल नारायण, जॉन अब्राहम, श्री निलेश देसाई, सिंथिया मैककैफ्री और सफिन हसन जैसे लोग आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी करेंगे दिल्ली बीजेपी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

अडानी फाउंडेशन 1996 से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है और देशभर में 9.6 मिलियन लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बना रहा है. राज्यपाल के शब्दों ने छात्रों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि सही सोच और मेहनत से वे देश का भविष्य बदल सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago