Gujarat Nikay Chunav Result Update: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने सूबे की सियासत में ‘केसरिया सुनामी’ की पुष्टि कर दी है. आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना के जो रुझान और नतीजे सामने आ रहे हैं, वे बीजेपी के लिए जश्न और विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश लेकर आए हैं.
बताते चालें कि 15 नगर निगमों में बीजेपी स्पष्ट बहुमत (Gujarat Nikay Chunav Result) की ओर बढ़ रही है, जबकि अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहरों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है. इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव का ‘लिटमस टेस्ट’ माना जा रहा था, जिसमें फिलहाल बीजेपी ने बाजी मार ली है.
इन नतीजों में सबसे बड़ी खबर सूरत और बनासकांठा से आई है. सूरत के वार्ड नंबर 4 में बीजेपी के पूरे पैनल ने जीत दर्ज कर ‘AAP’ के प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया को करारी शिकस्त दी है. मनोज सोरठिया का हारना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका है. वहीं, बनासकांठा में कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर के गढ़ भाभर में बीजेपी ने बड़ी सेंध लगा दी है. भाभर नगरपालिका में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है और बीजेपी ने यहाँ की सभी 24 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
जूनागढ़ जिला पंचायत की भेसान सीट से एक दिलचस्प नतीजा सामने आया है. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक भूपत भयाणी चुनाव हार गए हैं. उन्हें उन्हीं की पुरानी पार्टी ‘AAP’ के उम्मीदवार दिनेश रूपारेलिया ने 1500 वोटों से मात दी है. इसे जनता द्वारा ‘दल-बदल’ के खिलाफ एक कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
AIMIM की एंट्री: भुज नगरपालिका में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) ने सबको चौंकाते हुए 3 सीटें जीतकर अपना खाता खोल लिया है.
AAP की बढ़त: भले ही सूरत में ‘आप’ को झटका लगा हो, लेकिन जामनगर जिला पंचायत में पार्टी ने दो सीटें जीती हैं, जिसमें विधायक हेमंत खवां की मां सजीबेन खवान की जीत प्रमुख है. गिर सोमनाथ की अकोलवाड़ी तालुका पंचायत में भी ‘आप’ का खाता खुल गया है.
कांग्रेस की हालत: कांग्रेस कुछ पॉकेट्स (जैसे उमरगाम नगरपालिका में 8 सीटें) में संघर्ष करती दिखी है, लेकिन समग्र रूप से बीजेपी की आंधी के सामने वह बेबस नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें-‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए..’, आखिर महिला पत्रकार पर क्यों झल्ला गए डोनाल्ड ट्रंप? हमलावर के नोट पर दिया जवाब
अहमदाबाद की 192 सीटों में से बीजेपी 50 से अधिक पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस केवल 11 तक सीमित दिख रही है. मेहसाणा नगर निगम में भी बीजेपी ने आधे से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर लिया है. मतगणना अभी जारी है, लेकिन रुझान (Gujarat Nikay Chunav Result) बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों (तालुका और जिला पंचायत) से लेकर शहरी निकायों तक बीजेपी ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…