लाइफस्टाइल

गर्मियों में भी बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं हाथ-पैर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला कारण

 Poor Blood Circulation: हमारे हाथ-पैर का लगातार ठंडा रहना शरीर में बेहतर रक्त संचार (blood circulation) की कमी और खराब पाचन (poor digestion) का परिणाम हो सकता है. रक्त का प्रवाह सही न होने के कारण अंगों तक पर्याप्त ऊर्जा और गर्मी नहीं पहुंच पाती. लंबे समय तक इस स्थिति को अनदेखा करने से ‘रेनॉड्स’ (Raynaud’s) जैसी नसों की बीमारी हो सकती है, जिसमें नसें सिकुड़ जाती हैं और दर्द बढ़ जाता है.

इससे बचाव के लिए नियमित सैर, तेल से मालिश और आयरन व विटामिन युक्त पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई है ताकि शरीर का तापमान और ऊर्जा बनी रहे.

नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है

कुछ लोगों को हाथ-पैर के ठंडा रहने या फिर सुन्न रहने की समस्या का सामना करना पड़ता है. यह शरीर के भीतर होने वाला सामान्य परिवर्तन नहीं, बल्कि शरीर की आंतरिक कमजोरी का संकेत है. इसे नजरअंदाज करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है.

गर्मियों में यह दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि बाहर का वातावरण और शरीर का तापमान तो गर्म रहता है, लेकिन हाथ और पैर बर्फ जैसे ठंडे हो जाते हैं.

खराब पाचन भी पीछे की बड़ी वजह

यह छोटा सा लक्षण शरीर की कमजोरी और रक्त संचार के बेहतर न होने का इशारा है. जब शरीर में रक्त का संचार ठीक तरीके से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से हाथ और पैर तक रक्त नहीं पहुंच पाता और हाथ और पैर ठंडे रहते हैं. रक्त का संचार शरीर में गर्मी पैदा करता है और तापमान को भी बेहतर बनाए रखता है. खराब पाचन भी उसके पीछे की बड़ी वजह है.

शरीर में खराब पाचन की वजह से शरीर को पूरी तरह से ऊर्जा नहीं मिल पाती है और उसका सीधा असर हाथ और पैर पर देखने को मिलता है.

‘रेनॉड्स’ रोग हो सकता है

तनाव और कमजोरी दोनों शरीर के संतुलन और पाचन को बिगाड़ देते हैं और यही कारण है कि हाथ और पैरों तक पहुंचने वाला रक्त सही तरीके से नसों में प्रभावित नहीं हो पाता. अगर लंबे समय तक हाथ-पैर ऐसे ही ठंडे बने रहते हैं, तो इससे नसों के सिकुड़ने की बीमारी हो सकती है, जिसे मेडिकल की भाषा में रेनॉड्स रोग कहा जाता है.

इस बीमारी में रक्त को संचार में मदद करने वाली नसें सिकुड़ जाती हैं और रक्त का प्रवाह बाधित होता है. इससे हाथ और पैरों में दर्द होने लगता है और वैरिकोज नसों की परेशानी भी हो सकती है.

पौष्टिक आहार और विटामिन चीजों का सेवन करें

इसके लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी है. इसके लिए जितना हो सके, सैर करें. इससे पैरों की तरह रक्त का संचार अच्छा बना रहेगा और पैरों में गर्मी बनी रहेगी. अगर हाथ और पैर ठंडे महसूस होते हैं तो गर्मियों में तेल से मालिश करें और सूती कपड़े में पैरों को लपेटकर गर्म करने की कोशिश करें.

इससे रक्त का संचार बढ़ेगा. शरीर में आयरन और विटामिन की कमी के कारण भी हाथ और पैर ठंडे होने की परेशानी हो सकती है. इसलिए पौष्टिक आहार लें और आयरन और विटामिन से भरपूर चीजों का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: प्याज के दाम रहेंगे काबू में: सरकार खरीदेगी 2 लाख टन प्याज, जानें कब शुरू होगी खरीदी और क्या है पूरा प्लान?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

3 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

5 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

15 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

33 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

44 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

51 minutes ago