देश

Gujarat: PM मोदी की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी योजना’ से वंदनाबेन बनीं आत्मनिर्भर, डांग में महिलाओं को साथ जोड़ा

डांग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘लखपति दीदी योजना’ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें उद्यमिता के अवसर प्रदान करना है.

पहल से महिलाएं बनी परिवार का सहारा

गुजरात सरकार ने राज्य में कई महिला-केंद्रित योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है. इन पहलों का परिणाम है कि आज हजारों ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर समाज में मिसाल पेश कर रही हैं.

ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण गुजरात के डांग जिले के वघई क्षेत्र का है, जहां 12 महिलाओं के समूह ‘सरस्वती वनविभाग सखी मंडल’ ने सरकार की मदद से एक अनोखी पहल की है. इस समूह ने सरकारी योजना के तहत लोन लेकर ‘नाहरी’ नामक आदिवासी भोजनालय शुरू किया. यह भोजनालय न केवल स्थानीय स्वाद और संस्कृति को संजोए हुए है, बल्कि इन महिलाओं के जीवन में आर्थिक परिवर्तन का माध्यम भी बना है.

स्वावलंबन की राह पर र कर रही प्रेरित

आज इस ‘नाहरी केंद्र’ में काम करने वाली सभी महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. वे आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए न सिर्फ अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबन की राह पर प्रेरित कर रही हैं.

लखपति दीदी वंदनाबेन ने बताया कि वह ‘सरस्वती वनविभाग सखी मंडल’ से जुड़ी हैं. उन्‍होंने बताया कि हमारे समूह में 12 महिलाएं हैं. हम अपने समूह में अन्‍य महिलाओं को जोड़कर उनको काम देते हैं. हमारे यहां का डांगी खाना लोग पसंद करते हैं, जिसकी वजह से यह फेमस है. खाने में रागी की रोटी, उड़द की दाल और भुजिया सब्‍जी दी जाती है. हमें सरकार की तरफ से आसानी से लोन मिल जाता है. यहां पर रोजगार मिलने से हम अपने परिवार का अच्‍छे से पालन कर पा रहे हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जयपुर SMS अस्पताल में लगी आग से 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

-भारते एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago