Harassing Woman: गुरुग्राम के सेक्टर 45 में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है. बीती 14 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे महिला अपनी टाटा पंच गाड़ी से आरडी सिटी गेट नंबर 2 से निकली थी. घर पहुंचते ही पौने एक बजे इंस्टाग्राम पर ‘सिमरन चोपड़ा’ नाम की आईडी से एक मैसेज आया जिसमें महिला की गाड़ी और लोकेशन की जानकारी देकर उसकी खूबसूरती की तारीफ की गई और दोस्ती का प्रस्ताव रखा गया.
महिला इस बात से हैरान रह गई कि इतनी रात को कोई उसकी हरकतों पर नजर रखे हुए था. जब उसने सवाल किया तो जवाब मिला “मैडम, पुलिस की नजर बहुत तेज होती है.” इस जवाब से महिला को शक हुआ और उसने साइबर क्राइम ईस्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि मैसेज भेजने वाला कोई और नहीं बल्कि EVR पर तैनात कॉन्स्टेबल विजय था.
महिला ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी उसका मजाक उड़ाने लगे. किसी ने कहा कि छेड़छाड़ थोड़े हुई है. दोस्ती के लिए ही कहा है. तो किसी ने सलाह दी कि ऐसे नंबरों को ब्लॉक करो और आगे बढ़ो. इस रवैये से आहत महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की जिससे मामला तूल पकड़ गया.
इसे भी पढ़ें-बिहार की महिलाएं बनीं बदलाव की मिसाल, पीएम मोदी से साझा की अपने संघर्ष की कहानी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया. हालांकि, पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. यह घटना न सिर्फ महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…