लीगल

कोर्ट ने बच्चों की शादी को लेकर मुस्लिम और भारतीय कानून के टकराव को बताया गंभीर

दिल्ली हाई कोर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड़ को लेकर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड़ समय की जरूरत बताया है. जस्टिस अरुण मोंगा ने अपने फैसले में कहा कि क्या अब यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का समय नहीं आ गया है? कोर्ट ने मुस्लिम और भारतीय कानून में बच्चों की शादी को लेकर टकराव को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा है. कोर्ट ने यह आदेश हामिद रजा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिए गए लिखित आदेश में कहा है.

कोर्ट ने कहा कि पर्सनल लॉ और आपराधिक कानूनों में एक विरोधाभास है. इसे दूर करने के लिए समान नागरिक संहिता समय की जरूरत है ताकि पर्सनल लॉ या प्रथाएं कानूनों पर हावी न हों. कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम कानून के मुताबिक अगर एक लड़की प्यूबर्टी तक पहुंच जाती है, तो शादी करना कानूनी है, जबकि भारतीय आपराधिक कानून के तहत ऐसी शादी में पति अपराधी बन जाता है.

कानून की अनिश्चितता को लेकर गंभीर चिंता

भारतीय कानून के अनुसार ऐसा विवाह करने वाला पति भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून या दोनों के तहत अपराधी माना जाएगा. कोर्ट ने कहा कि पूरे समुदाय को अपराधी घोषित करना जारी रखना है या फिर कानूनी निश्चिंतता के माध्यम से शांति और सौहार्द को बढ़ावा देना है. कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में यह भी कहा है कि निःसन्देह, यूजीसी के विरोधी यह चेतावनी देते हैं कि एकरूपता धार्मिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकती है, जो संविधान में हर नागरिक को मौलिक अधिकार के रूप में दी गई है.

बता दें कि हामिद रजा पर नाबालिग से निकाह करने का आरोप है. लड़कीं ने अपनी उम्र 20 साल बताई थी, जबकि अभियोजन पक्ष के वकील का दावा है कि वह नाबालिग है और उसकी उम्र 15 से 16 साल थी.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण की दी अनुमति, बिक्री पर रोक जारी

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

23 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

46 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

60 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago