Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“मैम आप बहुत खूबसूरत…” कॉन्स्टेबल ने सोशल मीडिया पर महिला को भेजा मैसेज, हो गया बवंडर

गुरुग्राम के सेक्टर 45 में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है.

प्रतिकात्मक तस्वीर, Harassing Woman: "मैम आप बहुत खूबसूरत..." कॉन्स्टेबल भेजा मैसेज

Harassing Woman: गुरुग्राम के सेक्टर 45 में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है. बीती 14 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे महिला अपनी टाटा पंच गाड़ी से आरडी सिटी गेट नंबर 2 से निकली थी. घर पहुंचते ही पौने एक बजे इंस्टाग्राम पर ‘सिमरन चोपड़ा’ नाम की आईडी से एक मैसेज आया जिसमें महिला की गाड़ी और लोकेशन की जानकारी देकर उसकी खूबसूरती की तारीफ की गई और दोस्ती का प्रस्ताव रखा गया.

क्या है पूरा मामला?

महिला इस बात से हैरान रह गई कि इतनी रात को कोई उसकी हरकतों पर नजर रखे हुए था. जब उसने सवाल किया तो जवाब मिला “मैडम, पुलिस की नजर बहुत तेज होती है.” इस जवाब से महिला को शक हुआ और उसने साइबर क्राइम ईस्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि मैसेज भेजने वाला कोई और नहीं बल्कि EVR पर तैनात कॉन्स्टेबल विजय था.

सोशल मीडिया पर आपबीती

महिला ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी उसका मजाक उड़ाने लगे. किसी ने कहा कि छेड़छाड़ थोड़े हुई है. दोस्ती के लिए ही कहा है. तो किसी ने सलाह दी कि ऐसे नंबरों को ब्लॉक करो और आगे बढ़ो. इस रवैये से आहत महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की जिससे मामला तूल पकड़ गया.

इसे भी पढ़ें-बिहार की महिलाएं बनीं बदलाव की मिसाल, पीएम मोदी से साझा की अपने संघर्ष की कहानी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया. हालांकि, पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. यह घटना न सिर्फ महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital