पीएम मोदी
ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप ग्वालियर में एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) आकार लेने जा रहा है. केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल से विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन 29 अक्टूबर को होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिंधिया का निमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति दी है.
यह परियोजना ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी (SADA) में करीब 170 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी. इसे विशेष आर्थिक क्षेत्र की तर्ज पर प्लग-एंड-प्ले मॉडल में विकसित करने की योजना है, जहां कंपनियों को तैयार बुनियादी ढांचा और साझा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
टीएमजेड में टेलीकॉम उपकरणों और कंपोनेंट्स के निर्माण के साथ डिजाइन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, परीक्षण, ऑप्टिकल फाइबर, सेमीकंडक्टर तथा 5जी-6जी तकनीक से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. परियोजना के तहत 24 से अधिक विनिर्माण इकाइयों के विकास का लक्ष्य है.
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आयोजित निवेशक बैठकों के बाद परियोजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव और 18,000 से ज्यादा रोजगार के अवसरों की संभावनाएं सामने आई हैं.
परियोजना के प्रथम चरण के बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार 493 करोड़ रुपये की 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता दे रही है. मध्य प्रदेश सरकार ने भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई है, जबकि परियोजना की एसपीवी में राज्य की 51 प्रतिशत और दूरसंचार विभाग की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. यह परियोजना ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को नई गति देने की क्षमता रखती है.
ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…