देश

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, रेड में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Gwalior Crime News: ग्वालियर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इंदरगंज सीएसपी रॉबिन जैन के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के एसटीएल स्पा सेंटर पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान जो नजारा सामने आया उसने पुलिस को भी चौंका दिया.

पुलिस की टीम जब स्पा सेंटर के अंदर पहुंची तो वहां दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. तलाशी के दौरान मौके से कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई. पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया और स्पा सेंटर की मैनेजर रागिनी यादव को हिरासत में ले लिया.

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार (इमेज-Bharat Express)

स्पा सेंटर की आड़ में चलता था देह व्यापार का धंधा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस को जानकारी मिली है कि यहां ग्राहकों को स्पा और मसाज सेवा के नाम पर बुलाया जाता था, लेकिन अंदर उन्हें देह व्यापार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी. इसके बदले प्रति व्यक्ति ढाई हजार से तीन हजार रुपये तक वसूले जाते थे.

स्पा सेंटर किया गया सीज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर को सीज कर दिया. मौके से पकड़ी गई दो युवतियों, दो युवकों और मैनेजर रागिनी यादव को हिरासत में लेकर थाना कंपू लाया गया. सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार (इमेज-Bharat Express)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है. जांच के आधार पर आगे और लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें- ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह बोला ‘राधे-राधे’… फिर मासूम बच्ची के साथ जो हुआ, उससे मचा हड़कंप

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

12 minutes ago

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

25 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

44 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

56 minutes ago