देश

पैदावार की चिंता पर पीएम मोदी की सलाह, छोटे हिस्से से प्राकृतिक खेती शुरू करें, नतीजे देखें फिर इसे बढ़ाएं

किसान दिवस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया, इसमें पीएम मोदी ने किसान को प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी. साथ ही दलहन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया. 2.41 मिनट के इस वीडियो में दालों की खेती करने वाले किसान कृष्ण कुमार पीएम मोदी से अपनी हालिया बातचीत का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

मोदी स्टोरी के एक्स पोस्ट में बताया गया है कि किसान दिवस किसानों को सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माता के रूप में मनाता है. धन-धान्य योजना और दालों में आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत पर दाल किसानों को पीएम मोदी से बातचीत के लिए बुलाया गया था. इनमें से एक किसान कृष्ण कुमार थे. शेयर किए गए वीडियो में किसान की सादगी और पीएम की किसानों के प्रति संवेदनशीलता साफ झलक रही है.

पीएम मोदी ने किसानों से किया सीधा संवाद

पीएम ने पूछा, ‘आपने दालों की खेती शुरू की, यह कैसे किया?’ कृष्ण कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती ने उनके खेतों को बदल दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत को दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना चाहिए और केमिकल का इस्तेमाल कम या खत्म करना चाहिए. किसानों की पैदावार की चिंता समझते हुए पीएम ने सलाह दी, ‘छोटे हिस्से से प्राकृतिक खेती शुरू करें, नतीजे देखें और धीरे-धीरे पूरे खेत पर लागू करें.’

किसान दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

वीडियो में पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि और अब धन-धान्य योजना का जिक्र है. पोस्ट में कहा गया कि पीएम मोदी का तरीका किसानों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास देता है. किसान दिवस पर कृष्ण कुमार जैसी कहानियां याद दिलाती हैं कि सशक्त किसान ही मजबूत देश की नींव हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पीएम की किसान-केंद्रित नीतियों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सराहना कर रहे हैं.

किसान दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है, जो किसानों के बड़े हितैषी थे.

ये भी पढ़ें- हाजी मस्तान की बेटी से रेप कर संपत्ति हड़पी, पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

54 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

1 hour ago