West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के हल्दिया औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया स्थित सुताहाटा थाना क्षेत्र में हुआ. जहां बालुघाटा-कुकराहाटी सड़क पर एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है.
एसडीपीओ अरिंदम अधिकारी ने बताया कि बलुघाटा-कुकराहाटी सड़क पर एक यात्री बस की आमने-सामने की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई. घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए तमलुक भेजा गया है, जबकि शेष पांच घायलों का इलाज हल्दिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक यात्री बस कुकराहाटी की ओर जा रही थी, तभी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस का स्टीयरिंग फेल हो गया. बस ने पहले मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मारी और फिर उसे घसीटते हुए सड़क किनारे पानी की पाइपलाइन के कंक्रीट पिलर से कुचल दिया.
हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवारों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. बस में सवार यात्रियों को भी गंभीर चोटें आईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: ईशान किशन ने रचा इतिहास! 42 बॉल में ठोंक डाला अपना पहला शतक
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सबसे पहले राहत व बचाव कार्य शुरू किया. कई घायलों को ऑटो-रिक्शा से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे के कारण इलाके में भारी जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…