Bharat Express DD Free Dish

IND vs NZ 5th T20: ईशान किशन ने रचा इतिहास! 42 बॉल में ठोंक डाला अपना पहला शतक

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम मुकाबले में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 42 बॉल में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 43 बॉल में 103 रन बनाए.

IND vs NZ 5th T20

IND vs NZ 5th T20

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम मुकाबले में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 42 बॉल में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 43 बॉल में 103 रन बनाए. अपनी पारी में ईशान किशन ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 239.53 रहा. ईशान किशन ने अपना शतक छक्के से पूरा किया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 20 ओवरों में 271 रनों का लक्ष्य दिया है.

ईशान किशन के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार पारी खेली. उन्होंने 30 बॉल पर 63 रन बनाए. अपनी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 6 छक्के और 4 चौके लगाये.

5 ओवर में बटोरे 86 रन

भारत ने 11 ओवर से 15 ओवर के बीच 86 रन बटोरे. इन ओवरों में दुनिया के किसी भी टीम का दूसरा सबसे ज्यादा रन है. इससे पहले भारत ने ही 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इन ओवरों में 90 रन बटोरे थे.

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,

हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हम शुक्रवार रात को यहां थे, बहुत ज्यादा ओस थी और हम खुद को परखना चाहते हैं. ग्राउंड्समैन का कहना है कि 40 ओवर तक पिच सही रहेगी. अक्षर वापस लौट रहे हैं. ईशान वापस आ रहा हैं. चिंता मत करो तिरुवनंतपुरम, संजू सैमसन आज खेल रहे हैं. हम उनका (तिलक का) इंतजार कर रहे हैं. हमने लगभग सभी डिपार्टमेंट्स को कवर कर लिया है. हर गेम में हम कुछ सीखते हैं.

दूसरी ओर, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि मैच के दौरान ज्यादा ओस नहीं होगी. हमने टीम में चार बदलाव किए हैं. कॉनवे की जगह एलन, चैपमैन की जगह नीशम, केजे और लॉकी टीम में आए हैं. उन्हें वापस पाकर हमेशा अच्छा लगता है, और यह देखने का मौका है कि उनमें क्या काबिलियत है.

आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयार है टीम

यह सीरीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही थी, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

मेहमान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच 48 रन से जीता. इसके बाद अगले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया. टीम इंडिया ने तीसरा मुकाबला 8 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था. यहां से कीवी टीम ने विशाखापत्तनम में 50 रन से जीत दर्ज करते हुए लाज बचा ली.

ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक ताजपोशी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- अजित दादा के सपनों को करेंगी साकार

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read