बिजनेस

भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगी ‘फ्री ट्रेड डील’, बड़ा खुलासा करते हुए और क्या बोले पीयूष गोयल?

India-US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि अमेरिका के साथ एक मजबूत और व्यापक व्यापार समझौता बहुत जल्द पूरा हो सकता है. एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में गोयल ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत लगातार चल रही है और बचे हुए मुद्दों पर काम हो रहा है. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि यूरोपीय संघ के साथ हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से अमेरिका के साथ वार्ता में कोई देरी होगी.

‘बहुत जल्द होगी डील’: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि हम अमेरिका के साथ बहुत अच्छी बातचीत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ भी उतना ही मजबूत और उतना ही अच्छा समझौता हम जल्द कर लेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत कभी भी तय समयसीमा को पूरा करने के लिए बातचीत नहीं करता. हर समझौता अपने तय समय पर ही आगे बढ़ता है. यूरोपीय संघ के साथ समझौता भी आखिरी समय के दबाव से नहीं, बल्कि लंबी बातचीत के बाद हुआ.

गोयल ने यह भी कहा कि आपने मुझे कई इंटरव्यू और सार्वजनिक बयानों में सुना होगा. हम कभी भी डेडलाइन के साथ बातचीत नहीं करते. उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ अलग-अलग स्तरों पर वार्ता चल रही है और जो मुद्दे बचे हैं, उन पर काम किया जा रहा है.

ट्रंप की नीति ने दी गति?

पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ व्यापार नीति और लगाए गए टैरिफ ने भारत-यूरोपीय संघ के बीच हालिया ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते को गति देने में अहम भूमिका निभाई. अमेरिका ने स्टील, एल्युमिनियम और अन्य भारतीय उत्पादों पर 25 से 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए थे. पिछले साल भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टैरिफ विवादों के कारण रुक गई थी. इसी वजह से भारत ने दूसरे विकल्पों पर ध्यान दिया.

वहीं ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर भी दबाव बनाया था. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने यहां तक धमकी दी थी कि अगर यूरोप ग्रीनलैंड बेचने से इनकार करता है तो उस पर भी टैरिफ लगा सकते हैं. ऐसे में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत डील की उम्मीद बढ़ गई है.

भारत के लिए क्या हैं मायने?

पीयूष गोयल का बयान भारत-अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में नई गति का संकेत है. दोनों देशों के बीच व्यापार पहले से ही मजबूत है लेकिन टैरिफ और अन्य मुद्दों पर सहमति बाकी है. अगर समझौता होता है तो भारतीय निर्यातकों, खासकर आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल और कृषि उत्पादों को बड़ा फायदा होगा. साथ ही अमेरिकी निवेश भी बढ़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

57 seconds ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

21 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago