अकबरपुर में 'हनुमान अंश' की स्पेशल स्क्रीनिंग (इमेज-Bharat Express)
Hanuman Ansh Screening: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 135 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है.
फिल्म की इस सफलता के बीच बुधवार को इसकी मुख्य प्रोड्यूसर्स में से एक 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर बाबा नीम करोली की जन्मस्थली अकबरपुर (फिरोजाबाद) पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करोली के पैतृक घर जाकर उनकी तस्वीर के सामने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और आशीर्वाद प्राप्त किया.
अनुप्रिया नागर ने वहां स्थापित बाबा के दिव्य चरण चिन्हों के भी दर्शन किए. उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा और आशीर्वाद से ही फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है.
इस अवसर पर बाबा नीम करोली की जन्मस्थली पर हनुमान अंश की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. बच्चों और शिक्षकों के लिए आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान दर्शक पूरी श्रद्धा के साथ फिल्म देखते नजर आए. कई बच्चे फिल्म के दौरान हाथ जोड़कर बैठे रहे और फिल्म समाप्त होने पर तालियों की गड़गड़ाहट से अपना उत्साह व्यक्त किया.
फिल्म देखने के बाद बच्चे बाबा की भक्ति में भावविभोर दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि फिल्म उन्हें बेहद पसंद आई और इससे उन्हें बाबा नीम करोली के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानने का अवसर मिला. इस दौरान बच्चों ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए.
वहीं, मौजूद शिक्षकों ने भी फिल्म की सराहना की. उनका कहना था कि अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि बाबा नीम करोली ने गृहस्थ जीवन भी जिया था. फिल्म ने उनके जीवन से जुड़े कई सवालों और भ्रमों का समाधान किया है. शिक्षकों ने फिल्म के निर्देशन, लेखन और प्रस्तुति की भी जमकर प्रशंसा की.
बता दें कि हनुमान अंश फिल्म को अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी एस ने प्रोड्यूस किया है. निर्माता, निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी हैं. फिल्म में शोभिनॉ सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडेय प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…