देश

हरभजन सिंह ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात, पंजाब में खेलों और युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राज्यसभा के सांसदों से मुलाकात की. इस दौरान पंजाब से राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने नए सांसदों से बातचीत की और उनके अनुभवों, विचारों और कामकाज को समझने की कोशिश की.

हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को एक सीखने वाला अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सभी नए चुने गए राज्यसभा सांसदों को बुलाया था. यह शुरुआती बातचीत थी, जिसमें प्रधानमंत्री सांसदों के बारे में जानना चाहते थे और उनसे उनके काम को लेकर चर्चा की.

हरभजन ने कहा कि प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद हमेशा कुछ नया सीखने का मौका मिलता है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी जटिल मुद्दों को भी बेहद आसान तरीके से समझाते हैं, जिससे बातचीत करने वाले व्यक्ति को नई सोच और दिशा मिलती है. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की बातों से यह महसूस होता है कि सार्वजनिक जीवन में सीखने और बेहतर काम करने की हमेशा गुंजाइश रहती है.

अमित शाह से पंजाब में खेलों की स्थिति पर चर्चा

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद हरभजन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पंजाब में खेलों की मौजूदा स्थिति और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की.

हरभजन ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री के सामने मुख्य रूप से दो बड़े विषय रखे. पहला मुद्दा पंजाब में खेलों के गिरते स्तर का था. उन्होंने कहा कि एक समय पंजाब खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता था, लेकिन आज राज्य में खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की स्थिति चिंता का विषय बन गई है.

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं और योजनाओं की जरूरत है. उनके अनुसार, मौजूदा समय में खेल राज्य की प्राथमिकताओं में पीछे चला गया है, जिसे बदलने की आवश्यकता है.

युवाओं को नशे से बचाने में खेलों की अहम भूमिका

हरभजन सिंह ने अमित शाह से बातचीत में दूसरा बड़ा मुद्दा पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या का उठाया. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने के लिए खेल सबसे प्रभावी माध्यमों में से एक हो सकता है.

पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि अगर युवाओं को अच्छी खेल सुविधाएं, सही मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के अवसर मिलें तो उन्हें गलत रास्तों से दूर रखा जा सकता है. उन्होंने गृह मंत्री को पंजाब में खेलों की स्थिति और नशे से जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी और उम्मीद जताई कि इन समस्याओं को सुधारने के लिए आगे कदम उठाए जाएंगे.

हरभजन सिंह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. सांसद बनने के बाद से ही वह लगातार राज्य से जुड़े मुद्दों, खासकर खेलों के विकास और युवाओं से जुड़े मामलों को उठाते रहे हैं. वह कई बार संसद में भी पंजाब में खेल सुविधाओं को मजबूत करने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत पर अपनी बात रख चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 370 अब इतिहास का हिस्सा…! 7वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, जानें कितना आया बदलाव

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago