देश

हरिद्वार की पावन धरती पर ये कैसी हैवानियत? युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई, एम्स में भर्ती; देखें VIDEO

Haridwar Assault Case: धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने एक स्थानीय युवक पर बेल्टों से जानलेवा हमला कर दिया. पवित्र नगरी की शांति को भंग करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया है (Shadab assault case).

हरिद्वार के ज्वालापुर में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर युवकों ने शादाब नाम के युवक पर बेल्टों और लात-घूंसों से बर्बरतापूर्वक जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी अबूजर ने विवाद सुलझाने और समझौते के बहाने पीड़ित को बुलाया और अपने साथियों संग मिलकर उसे बेरहमी से पीटा. घायल शादाब का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है. पुलिस ने एसपी क्राइम निशा यादव के निर्देश पर अबूजर, फरहान, हारीश, बेलन और शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

देश-विदेश में शांति और अध्यात्म के लिए विख्यात पवित्र धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद चिंताजनक और हिंसक घटना सामने आई है. ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सराय इलाके में कुछ युवकों ने मिलकर एक स्थानीय युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (AIIMS Rishikesh).

समझौते के बहाने बुला कर पीटा

जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर के कस्साबान मोहल्ले के रहने वाले शादाब ने अपने घर के बाहर अबूजर नामक युवक को तेज रफ्तार में बाइक न चलाने की सलाह दी थी. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. इसके बाद आरोपी अबूजर ने विवाद सुलझाने और समझौते के बहाने शादाब को बाहर बुलाया, जहां उसने अपने पहले से घात लगाए साथियों के साथ मिलकर शादाब पर जानलेवा हमला कर दिया (Jwalapur assault video).

पुलिस जांच शुरु

इस बर्बर मारपीट में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है. मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार की एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी अबूजर, फरहान, हारीश, बेलन और शाहरुख के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें:  ‘मैं सुसाइड कर रहा हूं…’ दोस्त को आखिरी कॉल! रेप केस को लेकर डिप्रेशन में था मेरठ का साकिब, आत्महत्या पर परिजनों के आरोप

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago