उत्तर प्रदेश

जिसे मृत मान लिया था, वह जिंदा लौट आया! गिरधर सिंह बिष्ट केस में नया ट्विस्ट, पुलिस भी हैरान

Ghaziabad Mystery: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला पिछले कई दिनों से चर्चा में था, जिसने पुलिस और प्रशासन दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया था. अब इस मामले में नया मोड़ तब आया है, जब मृत घोषित किए जा चुके गिरधर सिंह बिष्ट सकुशल अपने घर लौट आए हैं. उनकी वापसी के बाद पूरे घटनाक्रम पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

जेल से रिहा होने के बाद वापस नहीं लौटे गिरधर सिंह

दरअसल वैशाली स्थित कल्पना अपार्टमेंट में रहने वाले 38 वर्षीय गिरधर सिंह बिष्ट का 16 मई को स्थानीय दुकानदारों से विवाद हो गया था. इसके बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में उन्हें धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया. 21 मई को गिरधर की जेल से रिहाई हुई, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे. परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

मृत गिरधर सिंह विष्ट लौटे वापस

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब 13 जून को मसूरी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ. परिजनों ने शव की पहचान गिरधर सिंह बिष्ट के रूप में की. इसके बाद कौशांबी थाने पर जमकर हंगामा हुआ और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. इतना ही नहीं, मसूरी थाने में गिरधर की हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया. लेकिन पूरे मामले ने उस समय अप्रत्याशित मोड़ ले लिया, जब गिरधर सिंह बिष्ट अचानक सकुशल अपने घर लौट आए. उनकी वापसी ने न केवल परिजनों बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘वह तो ‘राजा बाबू’ हैं’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तीखा तंज; यूपी में सियासी पारा हाई

गिरधर की घर वापसी पर उठे सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 21 मई से लेकर अब तक गिरधर आखिर कहां थे और किन परिस्थितियों में रहे? उन्होंने अपने परिवार या परिचितों से संपर्क क्यों नहीं किया? दूसरी ओर, परिजनों ने जिस शव की पहचान गिरधर के रूप में की थी, वह आखिर किसका था? पहचान में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? क्या शव की शिनाख्त केवल कपड़ों या अन्य परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर की गई थी?

इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि गिरधर से पूछताछ की जा रही है और अज्ञात शव की वास्तविक पहचान भी कराई जाएगी. गिरधर की रहस्यमयी गुमशुदगी और गलत शिनाख्त की गुत्थी सुलझने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago