देश

हरियाणा में भाजपा के दलित नेताओं की सक्रियता से बढ़ा लोगों का भरोसा

हरियाणा में भाजपा के दलित नेताओं द्वारा फील्ड में किए जा रहे काम के नतीजे आने से पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया फील्ड में दलित समाज के लोगों के साथ बैठक करने गए तो उन्होंने कई सालों से लंबित अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

सुदेश कटारिया उन लोगों को चंडीगढ़ लेकर आए, मंत्री व अधिकारियों से मिलवाया और एक घंटे में ही सारे काम हो गए. काम की इस गति से दलितों में भाजपा के प्रति भरोसा बढ़ा है.

सुदेश कटारिया की पहल

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया 28 जुलाई को रेवाड़ी में बैठक करने गए. पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 25 से ज्यादा दलित समाज के सरपंचों के साथ हुई एक घंटे की मीटिंग के बाद अगले दिन सभी सरपंचों की चंडीगढ़ में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं मंत्रियों से अपने गांवों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. सरपंचों की सभी मांगों को स्वीकृति मिली और एक सप्ताह के अंदर इनका प्रपोजल तैयार करने के आदेश भी जारी हो गए.

सभी सरपंच हैरान थे कि उनके कार्यकाल को ढाई साल का समय हो गया है लेकिन महज एक घंटे की मीटिंग में उनकी समस्याओं एवं विकास से जुड़े कार्यों को ऐसे गति मिल गई, जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नही की थी.

अंबेडकर के विचारों पर कार्यक्रम

सुदेश कटारिया पिछले एक साल से प्रदेशभर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए रास्ते पर चलकर समाज के उत्थान, अधिकार, सम्मान एवं स्वाभिमान को लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. अभी तक पंद्रह से ज्यादा जिलों में समाज के कार्यक्रम हो चुके हैं.

रेवाड़ी में भी दो अगस्त को सुबह 10 बजे शहर के आजाद चौक पर स्थित रामाबाई संस्थान के प्रांगण में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं. रेवाड़ी के बाद 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद, 17 अगस्त को सिरसा व 20 अगस्त को गोहाना में संविधान सम्मान स्वाभिमान समारोह का आयोजन किया जाएगा.


ये भी पढ़े: 8th Pay Commission: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, इस Report में बड़ा खुलासा


भारत एक्सप्रेस

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

23 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

1 hour ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

2 hours ago