Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP Haryana

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान डॉ अर्चना गुप्ता ने 'पुराल' से निर्मित कमल का पुष्प भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया.

PM Modi Jind Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करने आ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक, पीएम के स्वागत के लिए सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में पूरे हरियाणा में हफ्ते भर का स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है.

हरियाणा में भाजपा के दलित नेताओं द्वारा किए जा रहे तेज़ और प्रभावी कार्यों से दलित समाज में पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ा है. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने दलित सरपंचों की समस्याओं को सुनकर तुरंत चंडीगढ़ में अधिकारियों से मिलवाकर एक घंटे के भीतर समाधान करवाए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जेपी नड्डा वर्चुअली झज्जर, सिरसा और कुरुक्षेत्र के भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के समालखा में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की और संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा की.