देश

Haryana: नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत जींद में साइक्लोथॉन का आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में युवाओं को नशे के ख‍िलाफ जागरूक करने के लिए 24 अप्रैल को विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत जींद में साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

हरियाणा विधानसभा सभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “24 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद आ रहे हैं. वो साइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेंगे. इसका सबसे बड़ा उद्देश्य नशे को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना है. जो बच्चे नशे की तरफ बढ़ चुके हैं, उन्हें रोकना है, पूरे हरियाणा में ऐसा मुहिम शुरू किया गया है. अगर किसी परिवार में एक भी बच्चा नशा करता है, तो वह घर बर्बाद हो जाता है. अगर हम अपने मुहिम में सफल हो गए और कुछ व्यक्तियों को नशों से दूर कर पाए तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी.”

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में हिंदू परिवारों के पलायन पर मिड्ढा ने बंगाल सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ऐसा हल निकालेंगे, जिससे वहां के हिंदुओं को आराम मिलेगा. लेकिन वहां की ममता सरकार ने जो जुल्म किया है, वो शायद हिंदुस्तान में मुगलों ने भी नहीं किया होगा. इससे ज्यादा अशोभनीय और निंदनीय कुछ नहीं हो सकता कि वह हिंदू और मुसलमानों के बीच धार्मिक भेदभाव कर रही हैं और हिंदुओं को मरवाने का काम कर रही हैं.”

उल्लेखनीय है कि वक्फ (संशोधन) अध‍िन‍ियम के पास होने के बाद देशभर के कई हिस्सों में इसका विरोध देखने को मिला. इसी संदर्भ में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में भी अधिनियम का विरोध हुआ. लेक‍िन मुर्शिदाबाद में अधिनियम को लेकर हो रहा विरोध हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें तीन लोगों की हत्या हो गई और बड़ी संख्या में हिंदू परिवार पलायन करके अपने ही देश में शिविर में रहने को मजबूर हैं. भाजपा इस हिंसा की जिम्मेदार टीएमसी सरकार को मान रही है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की इस योजना से सीधे आम जनता के खाते में अब तक पहुंचे 43.3 लाख करोड़ रुपये

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

6 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

9 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

34 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago