देश

पीएम मोदी का सऊदी दौरा भारतीय प्रवासियों, व्यवसायों के लिए खोलेगा नए द्वार : जफर सरेशवाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की आगामी यात्रा से पहले भारतीय व्यवसायी जफर सरेशवाला ने इसे रणनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह दोनों देशों के रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत होगी.

सरेशवाला ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है, और इस बार वे जेद्दा आ रहे हैं, जो मक्का के पवित्र शहर का प्रवेश द्वार माना जाता है. यह यात्रा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि भारतीय प्रवासियों और व्यवसायों के लिए नए अवसर भी खोलेगी. प्रधानमंत्री अपनी पिछली दो यात्राओं में रियाद गए थे, लेकिन जेद्दा का दौरा सांस्कृतिक और धार्मिक संदर्भ में विशेष महत्व रखता है.

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 28 लाख है, और यह लगातार बढ़ रही है. सऊदी सरकार द्वारा लागू किए गए कड़े श्रम कानूनों के तहत अकुशल श्रमिकों को भी न्यूनतम 1,600 रियाल (लगभग 35,000 रुपए) का वेतन, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इससे प्रत्येक श्रमिक औसतन 25,000 रुपए मासिक बचा पाता है.

उन्होंने बताया कि पिछले नौ साल में सऊदी अरब में भारतीयों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. पहले जहां ज्यादातर भारतीय श्रमिक केरल से थे, अब उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी लोग बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं. साथ ही अब ब्लू कॉलर के अलावा मिड लेवल और सीनियर पदों पर भी भारतीय काम कर रहे हैं.

सरेशवाला ने बताया कि 2016 के बाद से 1,000 से अधिक भारतीय कंपनियों ने सऊदी अरब में अपने कार्यालय स्थापित किए हैं, विशेष रूप से निर्माण, बुनियादी ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में. सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में तेजी, विशेष रूप से निर्माण और आईटी क्षेत्रों में भारतीयों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है.

उन्होंने खुलासा किया कि उनकी कंपनी सऊदी अरब में भारत की नवरत्न कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के साथ मिलकर घरेलू गैस वितरण नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रही है. इस परियोजना के लिए जल्द ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

सरेशवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को भारत-सऊदी संबंधों में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. पीएम मोदी का विजन सऊदी अरब के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है.

प्रवासी कारोबारी ने देश में कुछ लोगों द्वारा इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियों पर चिंता जताई. उनका मानना है कि ऐसे समूह प्रधानमंत्री के विजन को कमजोर कर रहे हैं. भारत में एक समूह है जो रोज सुबह उठते ही इस्लाम को गाली देता है, मुसलमानों को गाली देता है. अगर आप हर दिन ट्विटर, फेसबुक खोलकर देखें, तो वहां ऐसे लोगों का एक समूह है, जिनके दिन की शुरुआत इसी काम से होती है.

वक्फ कानून को लेकर उन्होंने कहा कि यदि किसी के मन में कोई आशंका है तो उन्हें सीधे पीएम मोदी से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “मीडिया में या इधर-उधर बात करने की बजाय, मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका सीधे उनसे बात करना है. मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का यही तरीका है. बेशक, आप सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं, यह आपका मौलिक अधिकार है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भी विकल्प है. लेकिन, सबसे अच्छा तरीका है बैठकर सीधे बात करना.”

ये भी पढ़ें: Haryana: नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत जींद में साइक्लोथॉन का आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

5 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

36 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

47 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago