देश

हरियाणा डिप्टी CM के पिता ने राजस्थान के मंदिर को दान की थी चांदी की ईंट, अब निकली नकली

Rajasthan: राजस्थान के नागौर जिले का खरनाल वीर तेजाजी की जन्मस्थली है. इस स्थान पर चल रहे मंदिर निर्माण के दौरान अचानक से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया. मंदिर में निर्माण के लिए चांदी की ईंटे दान में मिली थी, लेकिन वह निर्माण में इस्तेमाल के दौरान नकली पाई गई हैं.

अजय चौटाला आए थे मंदिर निर्माण में आगे

वीर तेजाजी की जन्मस्थली पर बनने वाले इस वीर तेजा मंदिर के लिए हरियाणा के जेजेपी पार्टी के अध्यक्ष अजय ने पहल की थी. मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने नींव में जो चांदी की ईंटें अपने हाथों से रखी थीं, वे नकली निकल गई हैं. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद मंदिर का निर्माण करा रही अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के पदाधिकारी भी हैरत में हैं. उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए पूरी स्थिति को स्पष्ट किया है. चौटाला परिवार को भी मामले के बारे में बताया गया है.

जेजेपी पार्टी ने मंदिर बनाने का उठाया है बीड़ा

चौटाला परिवार को नकली ईंट होने की सूचना मिलने पर उन्होंने आज इस बात का आश्वासन दिया है कि यदि वह ईंट नकली है, तो उसकी जगह चांदी की असली ईंट रखवाई जाएगी.

मंदिर निर्माण के लिए हरियाणा की जेजेपी पार्टी ने बीड़ा उठाते हुए निर्माण कार्य शुरू भी करवा दिया था. इसके लिए जब चौटाला ने नींव में 17 किलो वजनी चांदी की ईंटें रखवाईं थीं. मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चालू था. खुदाई के दौरान जब चांदी की ईंट टूटी, तब जाकर पता चला कि यह तो नकली ईंट है.

इसे भी पढ़ें: जब टेंडर के सवाल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सपा विधायक को दिखाया आईना, जानिए क्या कहा

चौटाला परिवार दे रहा है करोड़ों रुपया

मंदिर निर्माण में चौटाला परिवार करोड़ों रुपए दान में दे रहा है. मंदिर निर्माण के लिए हो रही खुदाई में जब जेसीबी से वहां रखी ईट का एक कोना टूट गया तो पता चला कि चांदी समझकर लगाई गई ईंट में केवल ऊपरी परत ही चांदी की है. ईंट के बाकी भाग में शीशा भरा हुआ है. वहीं इसे लेकर संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि मामले में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

25 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

41 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago