देश

Amit shah in Karnataka: कांग्रेस और JDS भ्रष्टाचार में नंबर वन, ये परिवारवादी पार्टियां- कर्नाटक में विपक्ष पर बरसे अमित शाह

Amit shah in Karnataka: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस और जनता दल (एस) पर तीखे हमले करते हुए उन्हें ‘वंशवादी दल’ करार दिया और कहा कि दोनों दल भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं और उनके लिए परिवार के हित सर्वोपरि होते हैं. अमित शाह ने कहा कि जो पार्टियां परिवारवाद करती हैं वो कर्नाटक का भला कभी नहीं कर सकती. वो अपने परिवार से ऊपर उठकर गरीब की चिंता नहीं कर सकती.

अमित शाह ने कांग्रेस पर अपने दिग्गजों का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी, उससे सभी राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि अपने दिग्गजों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है.

कर्नाटक के दौरे पर शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गृह मंत्री शाह ने विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की “विजय संकल्प यात्रा” के तहत बेंगलुरु के पास बीदर और देवनहल्ली के जिला मुख्यालयों में दो जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “आपको यह तय करना होगा कि आप एफडीआई-हितैषी भाजपा को वोट देना चाहते हैं या कांग्रेस और जद (एस) को वोट देना चाहते हैं, जो भ्रष्टाचार में नंबर एक हैं. क्या आप भाजपा को चाहते हैं, जिसने कर्नाटक को उड्डयन और अंतरिक्ष क्षेत्र में नंबर एक बनाया, या कांग्रेस एवं जद (एस) को, जो अपने परिवार के हितों को पहले स्थान पर रखते हैं?”

ये भी पढ़ें: जब टेंडर के सवाल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सपा विधायक को दिखाया आईना, जानिए क्या कहा

अमित शाह ने कहा, “कर्नाटक के गरीब की चिंता सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कर सकती है. UPA के समय में हर रोज पाकिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ करके हमारे जवानों की गला काटकर ले जाते थे. पीएम मोदी के समय में उन्होंने पुलवामा में हिम्मत की, 10 ही दिनों में हमारी सेना उनके घर में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा करके बदला लेकर वापस आ गई.

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित बनाया है. देश को समृद्ध बनाया है. समग्र दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है. इस चुनाव में नॉर्थ-ईस्ट से लेकर गुजरात तक…जो भाजपा की सरकारें हैं. इसी तर्ज पर पूर्ण बहुमत की सरकार पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में भी बनाना है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago