देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर – श्रुति चौधरी

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना. इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत द्वारा वैश्विक स्तर पर हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की. सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना.

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक सशक्त और अनूठा मंच है जो सीधे प्रधानमंत्री को आम जनता से जोड़ता है और देशभर के नागरिकों को प्रेरणा एवं दिशा प्रदान करता है. मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत अब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के साथ-साथ वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है.

‘मन की बात’ को बताया प्रेरणा का स्रोत

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश केवल एक सरकारी पहल नहीं बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, जो राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कल्याण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करता है.

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल विकास की गति तेज होती है, बल्कि लोगों में एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ती है. उन्होंने हरियाणा के जनसमूह से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लें और प्रदेश एवं देश के विकास के लिए अपनी भूमिका निभाएं.

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक समृद्ध और विकसित भारत की ओर अग्रसर हैं, जो प्रधानमंत्री के संकल्प और विजन का साकार रूप है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और सभी को इसका लाभ मिल रहा है, जिससे आम आदमी की जिंदगी बेहतर हो रही है.

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव घोषित, 30 जून को नामांकन और 1 जुलाई को परिणाम; 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी होंगे चयनित

-भारत एक्सप्रेस 

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

34 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago