प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर – श्रुति चौधरी
हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना. उन्होंने इसे प्रेरणा और जनभागीदारी का अनूठा मंच बताते हुए विकास व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.





