नूंह में फिर फैली हिंसा (फोटो ट्विटर)
Haryana: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के घाव अभी तक भरे भी नहीं थे कि अब एक बार फिर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इस बार महिलाओं पर पत्थर फेंके जाने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए वहां गई थीं. इस दौरान उन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना के बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई. जिसके बाद इलाके में अभी भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है.
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि इस घटना अभी तक किसी ने भी शिकायत नहीं की है.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. घटना रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर एक मस्जिद के पास जब महिलाओं का एक समूह ‘कुआं पूजन’ के लिए जा रहा था. तभी उनपर अचानक से पत्थर फेंके गए. पत्थराव की इस घटना में करीब 3 महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात किया गया है.
हरियाणा के नूंह में पथराव की खबरों के बाद एसपी नूंह नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थीं और शिकायत मिली है कि मदरसे के कुछ बच्चों ने पथराव किया है. इसके बाद दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए. इस संबंध में यहां एफआईआर दर्ज की जा रही है. हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं. उचित कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं आई है.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…