नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी में योगी सरकार
New Education Policy: भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब पाठ्यक्रमों से लेकर स्कूल की टाइमिंग और अन्य चीजों में कई बदलाव होने वाले हैं. जिसको लेकर राज्य की सरकारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शेड्यूल में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किए हैं. जिसमें कहा गया है कि नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में एक सप्ताह में कुल 29 घंटे पढ़ाई होगी. सोमवार से लेकर शुक्रवार तक 5 दिनों में 5.5 घंटे रोजाना कक्षाएं चलेंगी. महीने में दो शनिवार को अवकाश रहेगा.
योगी सरकार ने नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं. जिसके तहत नई समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में पढ़ाई को लेकर नियम बनाने के लिए कहा है. स्कूलों में चलने वाली कक्षाओं के लिए अधिकतम समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी. नए नियमों के लागू होने पर कक्षाओं की अवधि 35 मिनट होगी. इसके अलावा जो प्रमुख विषय है, उनकी अवधि 40-50 मिनट के बीच होगी.
नई शिक्षा नीति के तहत साल में अलग-अलग दिनों में 10 दिन छात्रों को बिना बैग के आने की भी छूट देने की तैयारी की जा रही है. जिससे उनके कंधे का बोझ हल्का हो सकेगा. इन 10 दिनों में छात्र अपनी रुचि के अनुसार, खेल, प्रतियोगिता या फिर अन्य एक्टिविटी में भाग ले सकेंगे. जिससे पढ़ाई के साथ उनका अन्य चीजों में भी विकास हो.
यह भी पढ़ें- Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को कर दिया ढेर
नई शिक्षा नीति लागू करने के पीछे माना जा रहा है कि इससे बच्चों में आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक विकास होगा. नई नीति को लागू करने के साथ ही राज्य की साक्षरता दर को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा. अभिभावकों को मोटिवेट किया जाएगा. जिससे वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें. सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं और सहूलियतें भी दे रही है. गुणवत्तापरक शिक्षा पर भी सरकार जोर दे रही है.
-भारत एक्सप्रेस
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…