देश

हरियाणा : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

हरियाणा के कैथल जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. तीनों बच्चे रोज की तरह बाकि बच्चों के साथ घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे. इस दौरान तीनों बच्चे गंदे पानी के तालाब के पास पहुंच गए. यहां पैर फिसलने से हादसे के शिकार हो गए. मृतकों की पहचान वंश (6), अक्षय (8) और नमन (9) के रूप में हुई है.

नहाने के लिए गए थे तालाब

हादसे के बाद परिवार सदमे में है. वहीं, आस-पड़ोस में भी लोग शोकाकुल हैं. पंचायत अधिकारी ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि तीन बच्चे तालाब में डूब गए हैं. बच्चे बारिश के पानी में नहाने गए थे. प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है.” ग्रामीणों ने कहा, “बच्चे रोजाना गांव के बाहर खेलने जाते हैं. कुछ बच्चे सूखे तालाब में खेल रहे थे, लेकिन तीनों गंदे पानी के तालाब के पास चले गए. वहां फिसलन के कारण वे डूब गए.

छोटी बहन ने घर आकर बताया, तब गांव वाले दौड़े और बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.” रत्न सिंह ने बताया, “मेरे पोते नहाने गए थे. तालाब में गंदा पानी और गहरा गड्ढा था, जिसमें वे डूब गए.”

बहन की सूचना पर बच्चों को निकाला बाहर

उन्होंने बताया कि नमन इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम बारिश के बाद बच्चे गांव के बाहर तालाब के पास खेलने गए थे. गांव के करीब 40-50 बच्चे रोजाना वहां खेलने जाते हैं. इस दौरान तीनों बच्चे गंदे पानी के तालाब के पास पहुंच गए, जहां 10 फीट गहरे गड्ढे में उनका पैर फिसल गया और वे डूब गए.

जब बच्चे तालाब से बाहर नहीं निकले, तो उनकी छोटी बहन ने गांव में यह खबर दी. गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को तालाब से निकालकर कैथल के जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


ये भी पढ़े: ओडिशा में बांगलादेशी होने के संदेह पर हिरासत में लिए गए 400 से अधिक मजदूर, बंगाल सरकार ने तुरंत रिहाई की मांग की


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago