कपिल शर्मा रेस्टोरेंट में फायरिंग
Firing In Kapil Sharma Restaurant: कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे “कैप्स कैफे” पर हाल ही में फायरिंग की घटना सामने आई है. घटना के बाद से इलाके में पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है. यह कैफे कनाडा के सरे इलाके में स्थित है और इसका उद्घाटन तीन दिन पहले ही हुआ था. फायरिंग की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार में बैठकर कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. फिलहाल किसी भी आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है.
खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. हरजीत सिंह लाडी नामक एक कुख्यात आतंकी का नाम सामने आ रहा है, जो NIA की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है. पुलिस ने कैफे के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें: तबाह होने की कगार पर चीन का ये शहर! हो रही मौत की बारिश, सड़कें बनी सैलाब, अब प्रशासन ने जारी किया ब्लू अलर्ट
कपिल के इस कैफे को खुले अभी मात्र तीन दिन का वक्त हुआ है. कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी ने कैफे की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. कपिल शर्मा इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं. ऐसे में फायरिंग जैसी सनसनीखेज वारदात ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उम्मीद है कि जल्द ही मामले पर सारी जानकारी सामने आएगी.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…