प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में हरियाणा ने अपना ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ तैयार कर लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुशासन दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार को पंचकूला में इस ऐतिहासिक दस्तावेज का लोकार्पण करेंगे. इस दस्तावेज में अगले 22 सालों के लिए हरियाणा के विकास का पूरा खाका खींचा गया है. पहले इसे 25 नवंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब अमित शाह भविष्य के हरियाणा की नई तस्वीर पेश करेंगे.
इस विजन डॉक्यूमेंट का सबसे बड़ा आकर्षण युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश की आर्थिक तरक्की है. सरकार ने साल 2047 तक प्रदेश में 50 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है. साथ ही हरियाणा की अर्थव्यवस्था (GDP) को 10 खरब डॉलर (एक ट्रिलियन डॉलर) तक पहुँचाने की योजना है. इसके लिए एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है, जो इस पूरे मिशन की देखरेख करेगी.
भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक नया विभाग ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’ बनाया है. यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर काम करेगा. विश्व बैंक की मदद से ‘हरियाणा एआई मिशन’ भी तैयार किया जा रहा है, ताकि प्रदेश को तकनीकी मामलों में देश में सबसे आगे रखा जा सके. यह विभाग भविष्य की नीतियों को बनाने और उन्हें लागू करने में मुख्य भूमिका निभाएगा.
विजन-2047 में केवल उद्योगों पर ही नहीं, बल्कि आम जनता की बुनियादी जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया है. शिक्षा में सुधार, खेती-किसानी को लाभकारी बनाना और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना इस रोडमैप का मुख्य हिस्सा है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि हरियाणा में उद्योगों के लिए सबसे अनुकूल माहौल है और सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.
हरियाणा को स्टार्टअप हब बनाने के लिए सरकार ने विशेष योजना बनाई है. ‘हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड’ के जरिए नए स्टार्टअप्स को सस्ती जगह और बेहतर सलाह दी जाएगी. साथ ही, निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का एक विशेष फंड बनाया गया है. इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और युवाओं को अपने घर में ही उद्यमिता के नए रास्ते मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: रेलवे ने बढ़ाया किराया, 26 दिसंबर से लागू; जानिए आपकी जेब में कितना असर?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…