खेल

IND vs PAK: समीर मिन्हास के दम पर पाकिस्तान की फतह, दूसरी बार जीता U19 Asia Cup Final

U19 Asia Cup Final 2025: अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत (IND vs PAK) को 191 रन से मात देकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इससे पहले पाकिस्तान साल 2012 में भारत के साथ संयुक्त विजेता रहा था. रविवार को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस ‘हाईवोल्टेज मैच’ में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया, लेकिन टीम इंडिया को यह फैसला भारी पड़ गया.

मैच के हाइलाइट्स (India vs Pakistan U 19 Asia Cup)

पाकिस्तान ने 50 ओवरों के खेल में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए. इस टीम ने 31 के स्कोर पर हमजा जहूर (18) का विकेट गंवा दिया था. यहां से समीर मिन्हास ने उस्मान खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन जुटाते हुए टीम को 123 के स्कोर तक पहुंचाया. उस्मान 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

पाकिस्तान की परफामेंस (U19 Asia Cup Pakistan)

समीर मिन्हास ने अहमद हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 गेंदों में 137 रन जोड़ते हुए पाकिस्तान को 260 के स्कोर तक पहुंचाया. अहमद हुसैन 72 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि समीर ने 113 गेंदों में 9 छक्कों और 17 चौकों के साथ 172 रन की पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से अली रजा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सैयाम, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसान ने 2-2 विकेट निकाले.

भारत की परफामेंस (U19 Asia Cup India)

भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल ने 2-2 विकेट निकाले. इनके अलावा, कनिष्क चौहान ने एक विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम 26.2 ओवरों में सिर्फ 156 रन पर ऑलआउट हो गई. इस टीम को कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में 32 के स्कोर पर पहला झटका लगा. कप्तान टीम के खाते में सिर्फ 2 ही रन जुटा सके.

ये भी पढ़ें: ‘टोपी पहनकर रोए मिस्टर यूनुस…’, बांग्लादेश के हालातों पर तसलीमा नसरीन की लताड़, जानें क्या-क्या लिखा?

खिलाड़ियों ने की पूरी कोशिश

वैभव सूर्यवंशी ने भारत को संभालने की कोशिश की. वैभव ने 10 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही टीम विशाल टारगेट के सामने लड़खड़ा गई. सूर्यवंशी के अलावा, खिलन पटेल ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 13 रन की पारी खेली. आरोन जॉर्ज 16 रन बनाकर आउट हुए. दीपेश देवेंद्रन ने निचले क्रम पर संघर्ष किया, उन्होंने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया जीत के नजदीक भी नहीं पहुंच सकी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

13 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

23 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

31 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

51 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

55 minutes ago