देश

ईडी के समन को चुनौती देने वाली अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई पूरी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला

Teachers Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले की सुनवाई जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है. अभिषेक बनर्जी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने आखिरी बार 2022 में और उनकी पत्नी से 2023 में पूछताछ की थी.

“ईडी कोलकाता में पूछताछ क्यों नहीं कर सकती?”

कपिल सिब्बल ने कहा कि समन की प्रक्रिया धारा 50 में निर्धारित नहीं है. प्रक्रिया धारा 160 सीआरपीसी की तरफ से निर्धारित की गई है. सिब्बल ने कहा कि कुछ भी असंभव नहीं है. इस पर जस्टिस बेला त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने समन के प्रारूप पर भरोसा किया. जिसपर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह कोड के साथ असंगत नहीं है. कोड का पालन क्यों नहीं किया जाना चाहिए? धारा 160 सीआरपीसी अभियुक्त और गवाह दोनों पर लागू होता है. सिब्बल ने कहा कि ईडी कोलकाता में पूछताछ क्यों नहीं कर सकती है.

कपिल सिब्बल के मुताबिक ईडी ने धारा 50(1) PMLA के तहत क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के मुद्दे का जवाब नहीं दिया है. सिब्बल ने कहा कि मामला कोलकाता में दर्ज है इसलिए ईडी वहीं पूछताछ करे. दिल्ली में नहीं. वहीं ईडी की ओर से पेश वकील ने अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर याचिका का विरोध किया और कहा कि ईडी के पास यह अधिकार है कि वह अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती है.

समन को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

बता दें कि अभिषेक बनर्जी ने ईडी द्वारा जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है. 10 जुलाई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को राहत देने से इनकार कर दिया था और मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था. अभिषेक बनर्जी को ईडी ने 8 जून 2023 को समन जारी कर 13 जून को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन अभिषेक बनर्जी ने ईडी ऑफिस जाने से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Scam Case: सीएम केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ी, VC के जरिए हुई पेशी

अभिषेक बनर्जी का कहना था कि पंचायत चुनाव के दौरान उनके पास बहुत कम समय होता है. चुनाव खत्म होने के बाद ही वह ईडी कार्यालय आ सकते हैं. अभिषेक बनर्जी का कहना था कि मेरी शिष्टाचार मेरी कमजोरी नहीं है. जब आप बुलाएंगे तो मुझे जाने की जरूरत नहीं है. मेरे पास पंचायत चुनाव से पहले ईडी कार्यालय जाकर 10-12 घंटे समय बर्बाद करने के लिए नहीं है. पंचायत चुनाव के बाद जब भी बुलाएंगे तो मैं जरूर आऊंगा. अभिषेक बनर्जी चाहते हैं कि उनसे दिल्ली में पूछताछ ना कर ईडी कोलकाता में ही पूछताछ करें.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 minute ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

15 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

18 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

31 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

50 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago