देश

कानपुर में रूह कंपा देने वाली घटना,पत्नी लगा रही थी फांसी और पति बना रहा था मोबाइल से वीडियो

कानपुर के हनुमंत नगर से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसे  सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी. हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता पाया गया. इससे पहले जब महिला खुदकुशी करने जा रही थी, तब पति ने  उसका वीडियो बना रहा था. पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई थी लेकिन कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली.

सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले पहुंचे उन्होंने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है. एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है.  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

महिला के पति का नाम संजीव गुप्ता है जो प्राइवेट नौकरी करता है. पांच साल पहले किदवई नगर की रहने वाली शोभिता गुप्ता से उसका विवाह हुआ था. दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी भी है. संजीव ने बताया कि सोमवार को उसके और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली.

इसका संजीव ने कमरे में ही वीडियो बना लिया और कहा कि यह वीडियो तुम्हारे घर वालों को भेजूंगा कि तुम इस तरह का काम करती हो. इतना सुन शोभिता नीचे उतर आई.  कुछ देर बाद शोभिता नीचे कमरे में आई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago