पेट्रोल से लदा टेंकर पलटने से लगी जबर्दस्त आग
मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में आज एक भयंकर सड़क हादसा हो गया. जहां पेट्रोल डीजल से भरा BPCL का टैंकर पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई.इसके साथ ही टेंकर धू-धू कर जल उठा. दूर-दूर तक आग की लपटें उठती दिख रही थीं. मरने वालों में एक पुरुष और महिला है. इस घटना में 23 लोग बुरी तरह आग की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए. दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे 17 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है. इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है.
खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के अजनगांव में सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार डीजल से भरा टैंकर संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें भीषण आग लग गयी. टैंकर पलटे ही जोरदार आवाज आसमान में गूंज उठी जिसे सुनकर वहां भारी भीड़ इकठ्ठी हो गई. आस-पास के लोग टैंकर की ओर बढ़े जिसके कारण वहां खड़े लोग भी लपटों में घिर गए और 2 लोगों की गंभीर रुप से जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना की खबर मिलते ही डीएम कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और हादसे का शिकार हुए लोगों का हाल जाना.
हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर और कंडेक्टर मौके से फरार हो गए. पुलिस टैंकर के नंबर और चश्मदीद के बयानों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक-परिचालक की तलाश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…