देश

एनसीआर में अगले तीन दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. बीते रविवार को जहां 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं आगामी तीन दिनों तक भी मौसम के ऐसे ही रुख बरकरार रहने के आसार हैं. इसके साथ ही भारी बारिश (Heavy rain) के भी आसार हैं.

4 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 2 जून से 4 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है. नमी (ह्यूमिडिटी) 56 से 98 प्रतिशत तक रह सकती है.

मौसम विभाग ने “थंडरस्टॉर्म विद रेन” यानी गरज-चमक के साथ बारिश (Heavy rain) की भविष्यवाणी की है. 3 जून को भी तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है. इस दिन भी तेज हवाओं के साथ बिजली और बारिश (Heavy rain) की संभावना है. उसके बाद 4 जून को तापमान 36 डिग्री और 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. इन तीनों दिनों के लिए विभाग ने खास चेतावनी जारी की है कि “थंडरस्टॉर्म एकांपनीड विद लाइटनिंग एंड गेस्टी विंड्स (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा)” यानी तेज आंधी के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

तेज हवाओं से भारी नुकसान हुआ

गौरतलब है कि बीते रविवार को आए तूफान ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया था. 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने कई जगहों पर पेड़ उखाड़ दिए, बिजली के खंभे गिरा दिए और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर डाला. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही. 5 जून से मौसम थोड़ा सामान्य होने के संकेत हैं. इस दिन “थंडरस्टॉर्म विद रेन” की संभावना तो है, लेकिन मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस से की मुलाकात, तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं भारत

6 जून और 7 जून को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री और 39 डिग्री, न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इन दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सुझाव दिया है कि वे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न हों, बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. साथ ही, तेज आंधी के समय वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें. एनसीआर के नागरिकों को आने वाले तीन दिनों तक सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है. प्रशासन की ओर से भी राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

50 minutes ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

1 hour ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

2 hours ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

3 hours ago