देश

कोलकाता में बारिश का भीषण तांडव, अब तक 5 लोगों की मौत

इस समय पूरा हिंदू समाज अपने घरों में माता रानी की पूजा में लगा है. नवरात्र के पवित्र पर्व से सभी लोगों में खुशहाली और भक्ति का माहौल बना हुआ है. दुर्गा पूजा को पूरे भारत में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाने वाला कोलकाता बारिश के कहर से जूझ रहा है. बारिश के इस भीषण तांडव से कोलकाता में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

सड़कों पर उमड़ा पानी का कहर

कोलकाता और इसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार रात को भीषण बारिश हुई जिसके कारण सड़कों पर पानी का कहर आ चुका है. ऐसे में यहां पर बाढ़ जैसे हालात बन चुके है. सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह को पानी ने अपना बसेरा बना लिया, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो रखा है. बारिश के इस तांडव में 5 लोगों की मौत ने एक गंभीर समस्या का मोड़ ले लिया है.

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, बारिश का कारण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र है. साथ ही मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि अभी ये कहर थमने वाला नहीं है. अभी इससे भी भारी बारिश होने की आशंका है. शहर में गारिया कमदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जोधपुर पार्क में 285 मिमी और कालीघाट में 280 मिमी बारिश हुई.

मेट्रो समेत सारे परिवहन ठप

इस कहर से कोलकाता के परिवहन पर भारी असर पड़ा है जिसमें न केवल सड़क परिवहन बल्कि रेल और मेट्रो भी बाधित हैं. कोलकाता मेट्रो रेलवे की ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम) के मध्य भाग, खासकर महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोवर स्टेशनों के बीच जलभराव के कारण सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, वहीं अभी दक्षिणेश्वर से मैदान तक सीमित सेवा चल रही है. आपको बता दें कि इसके निवारण के बाद जल्द ही सामान्य सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है.

जहां मेट्रो सेवाओं को फिलहाल कुछ जगहों पर निलंबित किया गया है, वहीं पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सीलदह दक्षिण खंड में ट्रैक पर पानी भर गया है जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद है. सीलदह उत्तर और मुख्य खंडों में केवल नाममात्र सेवाएं चल रही हैं. हावड़ा और कोलकाता टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेनें भी प्रभावित हैं. चितपुर यार्ड में जलजमाव के कारण सर्कुलर रेलवे लाइन पर भी ट्रेनें रुकी हुई हैं.

सड़कों पर पानी, स्कूल बंद

बारिश के इस कहर के कारण सड़कों पर भारी जलभराव हो रखा है जिसके कारण पूरा यातायात ठप हो चुका है. इसके चलते ऑफिस जाने वालो को सार्वजनिक परिवहन की कमी और ट्रैफिक जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं स्थिति को देखते हुए स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है.

कोलकाता नगर निगम (KMC) के अनुसार, टॉप्सिया में 275 मिमी और बल्लीगंज में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर कोलकाता के थानटानिया में 195 मिमी बारिश हुई.

मौसम विभाग को आशंका  है की 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है, जिससे बारिश का कहर और बढ़ सकता है.

हवाई यातायात के धीमे होने की संभावना

इस बीच इंडिगो एयरलाइन्स ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. कोलकाता में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका के चलते हमें हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों में देरी और यातायात धीमा होने की संभावना दिख रही है. हालांकि हम आसमान को नियंत्रित नहीं कर सकते, फिर भी जमीन पर आपकी यात्रा को सुचारू रखने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं. कृपया अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें और हवाई अड्डे पहुंचने के लिए थोड़ा समय से पहले निकलें. हम आपको सूचित करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Weather Update: मानसून विदा लेने की तैयारी, धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago