Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: मानसून विदा लेने की तैयारी, धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

दिल्ली और एनसीआर में धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है. उत्तर प्रदेश में फिलहाल तेज धूप के बीच 25 सितंबर से बारिश की संभावना है. बिहार और राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी.

Weather Update, IMD Alert , Weather Forecast

Weather Update: मानसून अब धीरे-धीरे देश के अधिकतर हिस्सों से विदा लेने की तैयारी कर रहा है. दिल्ली से लेकर देहरादून तक बारिश थम चुकी है और अब तेज धूप और उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश अभी भी सक्रिय है और कुछ इलाकों में हल्की-भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. आइए जानते हैं आज 23 सितंबर का मौसम किस तरह रहेगा.

दिल्ली-NCR में धूप और उमस का कहर

दिल्ली-एनसीआर में अब छाते बारिश से नहीं बल्कि तेज धूप से बचाव के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम साफ और गर्म रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक पहुंच सकता है. उमस के कारण लोगों को शाम और सुबह के समय भी राहत कम ही मिलेगी.

उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ी

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल तेज धूप और उमस के बीच दिन गुजर रहा है. बारिश की कमी से हालत और बिगड़ गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो बाहरी कामकाज में व्यस्त हैं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 25 सितंबर को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 26 और 27 सितंबर को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश लौट सकती है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- GST रिफॉर्म पर क्रेडिट वॉर! ममता बनर्जी बोलीं- इसका श्रेय केंद्र को नहीं, मुझे जाता है

बिहार और राजस्थान में मौसम

बिहार में समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, नालंदा, नवादा और गया जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है. वहीं राजस्थान के राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. सिरोही, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और कोटा समेत कई जिलों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश के आसार हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read