साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी ने वडोदरा से 33 साल के डॉ. हेमांग जोशी को मैदान में उतारा था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि दो साल के अंदर वह पार्टी के युवा संगठन की राष्ट्रीय जिम्मेदारी संभालेंगे. मगर बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में जोशी को बड़ी जगह मिली है. पार्टी ने उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है.
हेमांग जोशी का राजनीतिक सफर काफी तेजी से आगे बढ़ा है. दिसंबर 2025 में उन्हें गुजरात बीजेपी युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसके करीब नौ महीने बाद ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट कर दिया. अब वह बेंगलुरु साउथ से सांसद तेजस्वी सूर्या की जगह युवा मोर्चा की कमान संभालेंगे.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात को भी खास प्रतिनिधित्व मिला है. राज्य से कुल चार नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी गई है. इनमें हेमांग जोशी के अलावा वर्षाबेन दोशी, जगदीश ईश्वरभाई पटेल और रोहन गुप्ता शामिल हैं.
वर्षाबेन दोशी को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. वहीं जगदीश पटेल और रोहन गुप्ता को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है. गुजरात की राजनीति में इन नियुक्तियों को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं.
सुरेंद्रनगर की रहने वाली वर्षाबेन दोशी बीजेपी की पुरानी और भरोसेमंद नेताओं में गिनी जाती हैं. वह वाधवान विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुकी हैं. संगठन में भी उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं और गुजरात बीजेपी की उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है.
दोशी को पार्टी संगठन की अच्छी समझ रखने वाली नेता माना जाता है. ऐसे में राष्ट्रीय टीम में उन्हें जगह मिलना गुजरात के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
रोहन गुप्ता का नाम 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान काफी चर्चा में आया था. कांग्रेस ने उन्हें अहमदाबाद से चुनाव लड़ने का मौका दिया था, लेकिन उन्होंने टिकट लौटाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. अब बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी है. इससे साफ है कि पार्टी ने संगठन में उनके अनुभव और राजनीतिक सक्रियता को भी महत्व दिया है. अमराईवाड़ी से विधायक रह चुके जगदीश ईश्वरभाई पटेल को भी बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. गुजरात की राजनीति और संगठन में काम करने का उनका पुराना अनुभव पार्टी के लिए उपयोगी माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के बाद गुजरात से बीजेपी के कई नेताओं की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ी हैं. ऐसे में हेमांग जोशी, वर्षाबेन दोशी, रोहन गुप्ता और जगदीश पटेल की राष्ट्रीय टीम में एंट्री को सिर्फ संगठनात्मक बदलाव के तौर पर नहीं देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें-नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष पद मिला, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…