Bharat Express DD Free Dish

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष पद मिला, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

Nitin Nabin Team: नितिन नवीन ने सात महीने बाद नई टीम का ऐलान किया है. वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया, पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली.

Nitin Nabin Team: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आखिरकार अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कई बड़े चेहरों को जगह मिली है, जिनमें राम माधव और स्मृति ईरानी जैसे नेताओं की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है. कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

स्मृति ईरानी को अहम जिम्मेदारी

अमेठी से सांसद रह चुकीं स्मृति ईरानी को इस बार राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी महामंत्री बनाए गए हैं. पार्टी ने सात राज्यों से आठ महामंत्री चुने हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा दो नेताओं स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को जगह मिली है.

महिला नेताओं की मजबूत मौजूदगी

नितिन नवीन की टीम में महिला नेताओं को बड़ी संख्या में शामिल किया गया है. 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिलाएं हैं, जो लगभग 50 प्रतिशत का आंकड़ा दिखाता है. इसके अलावा स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है और चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव पद पर जगह दी गई है.

मुस्लिम नेताओं को भी मौका

इस टीम में दो मुस्लिम नेताओं को भी शामिल किया गया है, जिससे साफ है कि पार्टी ने संतुलन और विविधता पर ध्यान दिया है.

महामंत्री पद पर नियुक्त नेता

महामंत्री पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें-‘CJP के बाद अब ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’…!’ पीएम के बयान को बनाया हथियार, फॉलोअर्स का आंकड़ा लाख के पार

उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त नेता

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो एम नागराज, प्रो तारीक मंसूर और मधुचंद्रा कार को शामिल किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read