देश

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें सीएम के तौर पर ली शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कुछ ही देर में सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सोरेन का यह चौथा कार्यकाल होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी रांची में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे.

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर चौथी बार शपथ ली है. इससे पहले हेमंत के पिता शिबू सोरेन भी झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

झारखंड के सीएम पद के लिए मनोनीत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन की मां ने कहा, “लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है, इसलिए मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं.”

प्रचंड बहुमत से मिली थी जीत

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक को 81 में से 56 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसमें 34 JMM, 16 कांग्रेस, 2 राजद और 2 CPI(ML) कौ सीटें मिली. JMM ने कूल 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था. जबकि कांग्रेस ने 30, राजद ने 6 और CPI(ML) ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

वहीं भाजपा ने 81 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ा और 21 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई. जबकि भाजपा के साथ लड़ रही आजसू ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 1 सीट पर जीत हासिल कर पाई. इसके अलावा जदयू और एलजेपी (र) को भी 1-1 सीटें मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

22 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

27 minutes ago

धरती से सैटेलाइट तक अजेय वीरता की गवाही…! एयर फोर्स डे पर अमित शाह ने नभ प्रहरियों के शौर्य को किया सलाम

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…

39 minutes ago